Agra News:आगरा में गूंजी छात्रों की गूंज, राहुल गांधी के मंच पर आते ही हुई आतिशबाजी

IMG-20260919-WA0087
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा, 19 सितंबर 2026। इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम “छात्रों की गूंज” का शनिवार शाम आगरा में लाइव प्रसारण किया गया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से होटल श्याम पैलेस, सेंट जॉन्स चौराहे से लोहामंडी मार्ग पर बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर राहुल गांधी मंच पर पहुंचे, कार्यक्रम स्थल पर आतिशबाजी की गई और “राहुल गांधी जिंदाबाद” के नारे गूंज उठे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह देखने को मिला।

IMG 20260919 WA0098

इंदौर से छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने छात्रों को भारत का भविष्य बताते हुए कहा कि छात्र सवाल पूछते हैं, नफरत नहीं करते और ईमानदार होते हैं। उन्होंने कहा कि आज छात्र परेशान और दबाव में हैं तथा व्यवस्था में भ्रष्टाचार की समस्या है। उन्होंने “पेपर लीक मतलब भविष्य लीक हो रहा है” का मुद्दा उठाते हुए शिक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।

राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा छात्रों का हक है और युवाओं से बदलाव की शुरुआत करने तथा अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान “शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ” का नारा भी दिया गया।

IMG 20260919 WA0087

इस मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान ने कहा कि शिक्षा की मौजूदा स्थिति को लेकर छात्र हताश और निराश हैं। उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि राहुल गांधी युवाओं की आवाज बनकर उनके मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी राजनीतिक टिप्पणी की।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अश्विनी जैन, पारुल शर्मा, गीता सिंह, नीलम शर्मा, रणवीर शर्मा, सुभाष बस वाले, राहुल बटोलिया, यामीन कादरी एडवोकेट, रश्मि सिंह, जगदीश जाटव, विदुषी सोलंकी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन, पूर्व दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी अनुज शर्मा, सोनू चाहर, रवि जैन, मानवेन्द्र सिंह चाहर, अजय चाहर, सलमान कुरैशी, दानिश सिद्दीकी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सायरा बानो, लक्ष्मी नारायण सिंह, प्रदीप चंसौलिया, राजीव गुप्ता, चंचल शर्मा और राजकुमारी चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।