Agra News : आगरा में हरियाली तीज की धूम: मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में 147 महिलाओं ने लिया हिस्सा

IMG-20260815-WA0062
Share News

आगरा। हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर प्रताप नगर स्थित बुर्जी वाला हनुमान जी मंदिर परिसर में मेहंदी की खुशबू, मंगल गीतों और गीत-संगीत से उत्सव का माहौल दिखाई दिया। संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप एवं आगरा महानगर की ओर से 15 अगस्त को आयोजित किए जा रहे हरियाली तीज मेले के अंतर्गत मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में चार वर्गों में 6 वर्ष से लेकर 69 वर्ष तक की 147 बहनों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी की डिजाइन बनाकर अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मंगल गीतों और गीत-संगीत का दौर चलता रहा, जिससे पूरा परिसर उल्लास और उमंग से भर गया।

IMG 20260815 WA0062

कार्यक्रम के साथ ही हरियाली तीज मेले की तैयारियां भी जोर-शोर से चलती रहीं। महिलाओं और बहनों ने प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ मेले की व्यवस्थाओं में भी सहयोग किया। आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, महिला प्रतिभा और तीज उत्सव की झलक देखने को मिली।

अतिथियों ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्कार भारती ब्रज प्रांत के प्रांतीय महामंत्री नंदन गर्ग, महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी और अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

निर्णायकों ने किया प्रतिभाओं का मूल्यांकन
प्रतियोगिता में डॉ. चेतना परिहार, अनिता भार्गव, नीनू गर्ग, रश्मि सिंह, माला सिंगल, आस्था गर्ग, रश्मि अग्रवाल और प्रतिभा भदौरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों की मेहंदी की डिजाइन, कलात्मकता, सुंदरता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता का संयोजन श्रीमती रेनू सिंघल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्कार भारती के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

IMG 20260815 WA0058

 

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर ओम स्वरूप गर्ग, पूर्व पार्षद ईश्वर पाल सिंह, शुभांशु गर्ग, नीरज अग्रवाल , अमित अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, रवि गर्ग, राजीव सिंगल, प्रभु दत्त उपाध्याय, रूपेश कुलश्रेष्ठ स्नेह, एडवोकेट संजय कुमार, मीरा शर्मा, मोहिनी भटनागर, एस.एन. गर्ग, नीता गर्ग, कविता सिंघल, छीतरमल गर्ग, मीरा गर्ग, अजय मिश्रा अजेय सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने बताया कि हरियाली तीज मेले के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, परंपराओं और महिला प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में मिली उत्साहजनक भागीदारी से आयोजन समिति में भी उत्साह देखने को मिला।

Trending News