Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद सदस्य मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Share News

राजापाकर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर दीपक प्रकाश का किया स्वागत

IMG-20260807-WA0021
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद सदस्य मनोनीत किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीपक प्रकाश पार्टी के युवा एवं कर्मठ नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव अमर कुमार श्रीवास्तव ने उनके आवास पर पहुंचकर बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मंजय कुशवाहा, दीपक सिन्हा, सुरेश प्रसाद सिंह, अरुण शर्मा, रामकुमार राय, रामप्रवेश पासवान, मनोज कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।

You may have missed