Bihar News: भलुई पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-17 पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन

Share News

आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-17 पर गर्भवती महिलाओं को पोषण, सुरक्षित मातृत्व और सरकारी योजनाओं की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

IMG-20260807-WA0022
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली। प्रखंड क्षेत्र की भलुई पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-17 पर शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करना तथा उनका उत्साहवर्धन करना था।

IMG 20260807 WA0025

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। इस अवसर पर पिंकी कुमारी एवं संजना कुमारी को फल, पौष्टिक आहार तथा श्रृंगार सामग्री भेंट कर उनके स्वस्थ मातृत्व एवं सुरक्षित प्रसव की शुभकामनाएं दी गईं।IMG 20260807 WA0024

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) मीरा कुमारी उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी सेविका शोभा कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण तथा संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सीडीपीओ मीरा कुमारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ उठाना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर सीडीपीओ मीरा कुमारी, एलएस फूल कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका शोभा कुमारी, सहायिका मानती देवी, एएनएम रीना कुमारी, आशा कार्यकर्ता अनिता कुमारी सहित पंचायत की अन्य आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व की शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक हुआ।

You may have missed