Bihar News: नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के बिरनालखन सेन स्थित बोतला चौक पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन

Share News

नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के बिरनालखन सेन स्थित बोतला चौक पर विधायक महेंद्र राम ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन किया। अब क्षेत्रवासियों को 50% से 80% तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध होंगी।

IMG-20260806-WA0029
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर प्रखंड की नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के बिरनालखन सेन स्थित बोतला चौक पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक महेंद्र राम ने फीता काटकर किया।

IMG 20260806 WA0029

इस अवसर पर विधायक महेंद्र राम ने कहा कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत इस केंद्र के माध्यम से आम जनता को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक अंग्रेजी दवाइयाँ किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यहां सभी दवाइयाँ भारत सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध हैं, जो बाजार मूल्य की तुलना में लगभग 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती हैं। उन्होंने कहा कि सभी दवाइयाँ गुणवत्तापूर्ण, प्रमाणित एवं भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं। “सस्ती दवा, बेहतर स्वास्थ्य” प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना सरकार का संकल्प है।

मौके पर उपस्थित जिला परिषद प्रतिनिधि कुमार सौरभ शर्मा तथा मुखिया प्रतिनिधि अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि जनऔषधि केंद्र खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब लोगों को महंगी दवाइयाँ खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में जनऔषधि केंद्र का लाभ उठाने और कम कीमत पर दवाइयाँ खरीदने की अपील की।

कार्यक्रम में जनऔषधि केंद्र के संचालक रितिक राज के अलावा बबलू कुमार, रोहित कुमार, अमर कुमार, अनुज कुमार, शुभम भारद्वाज, डॉ. राहुल कुमार, विकास कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित

You may have missed