संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
दयालपुर, वैशाली।
ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र सचिन कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना तथा उनके संदेश को समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार का भी नुकसान करता है। नशे की लत युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देती है। इसलिए युवाओं को हर प्रकार के नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
⁴इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रत्येक रविवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने देश और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।