Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत ‘प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान’ का आयोजन

IMG-20260729-WA0018
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

दयालपुर, वैशाली। ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में ‘प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20260729 WA0017

कार्यक्रम का संचालन छात्रा प्रगति कुमारी ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. श्वेता कुमारी ने कहा कि प्लास्टिक प्रकृति, पर्यावरण तथा सभी जीव-जंतुओं के लिए अत्यंत हानिकारक है। प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से अनेक गंभीर बीमारियां जन्म ले रही हैं। इसके अलावा यह नदियों, पशु-पक्षियों और समूचे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी बड़ा खतरा बन चुका है। उन्होंने सभी से प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

IMG 20260729 WA0017 1

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और फैशन की दौड़ में प्लास्टिक का उपयोग तेजी से बढ़ा है, जो पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक न तो आसानी से सड़ता है और न ही पानी में गलता है। ऐसे में हमारा अभियान केवल सेमिनार तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जन-जन तक पहुंचाकर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का प्रयास करना चाहिए।

IMG 20260729 WA0018

उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में प्लास्टिक के थैले, कप और प्लेट की जगह कपड़े अथवा अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करना चाहिए। साथ ही प्लास्टिक के पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने तथा लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर डॉ. सुरविंद कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में छात्र सचिन कुमार सिंह, छात्रा पूजा सिंह एवं मनीषा कुमारी ने भी प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण पर अपने विचार रखे।

अंत में प्रो. रवि रंजन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया

Trending News