Agra News:आगरा की नव्या भारद्वाज बनीं नूर-ए-ताज सीजन-9 की विनर, अनुपमा फेम शिवानी चक्रवर्ती ने पहनाया ताज
संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
आगरा। शहर की बेटी नव्या भारद्वाज ने फैशन और ग्लैमर की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए नूर-ए-ताज सीजन-9 का खिताब अपने नाम कर लिया। देश-विदेश से आई कई प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में नव्या ने अपनी शानदार रैंप वॉक, टैलेंट और पर्सनैलिटी के दम पर यह प्रतिष्ठित ताज जीता।
ग्रैंड फिनाले में टीवी सीरियल अनुपमा फेम अभिनेत्री Shivani Chakraborty और टीवी अभिनेता Utkarsh Gupta ने नव्या भारद्वाज को ताज पहनाकर ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
देश-विदेश की मॉडलों को पछाड़ा

नूर-ए-ताज सीजन-9 में कई राउंड आयोजित किए गए, जिनमें रैंप वॉक, टैलेंट शो और पर्सनैलिटी टेस्ट शामिल रहे। हर राउंड में नव्या ने आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रस्तुति से जजों को प्रभावित किया। फाइनल राउंड में उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए विनर का खिताब अपने नाम किया।
परिवार और शहर में खुशी का माहौल
नव्या की इस उपलब्धि के बाद परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। उनके पिता मनोज शर्मा, जो जन सहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, ने इसे आगरा के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने नूर-ए-ताज के डायरेक्टर शेखर दीक्षित, ऑर्गेनाइजर भानु प्रताप और आजतक न्यूज़ चैनल के एडिटर अमित तिवारी का आभार व्यक्त किया।
नव्या की मां आरती शर्मा राष्ट्रीय संचालक हैं।परिवार का कहना है कि नव्या को बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक रहा है। इस बड़ी जीत के बाद उनके लिए बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के नए रास्ते खुल सकते हैं।