Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

IMG_20260430_161524
Share News

आगरा, 30 अप्रैल 2026। शहर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। BLK-Max Super Speciality Hospital ने आगरा में एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी और CTVS (कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी) ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। यह सेवाएं अब Jai Cardio Diagnostic Center पर उपलब्ध रहेंगी, जिससे स्थानीय मरीजों को राजधानी दिल्ली जाने की जरूरत काफी हद तक कम होगी।

इस नई पहल का शुभारंभ अस्पताल के हार्ट एंड वैस्कुलर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर Dr. Gaurav Garg और कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के प्रिंसिपल कंसल्टेंट Dr. Sandeep Sanjeevan Tirkey विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, सेंटर के डायरेक्टर Dr. Jai Babu भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

IMG 20260430 161524 scaled

जानकारी के अनुसार, डॉ. गौरव गर्ग हर महीने के चौथे शुक्रवार को और डॉ. संदीप संजीवन तिर्की हर महीने के पहले बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों को परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं देंगे।

डॉ गौरव गर्ग ने कहा कि. बच्चों में दिल की बीमारियों का समय पर पता लगाना और सही इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि नई ओपीडी सेवाओं के माध्यम से बच्चों को एक ही स्थान पर आधुनिक और विशेष कार्डियक केयर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

वहीं, डॉ. संदीप संजीवन तिर्की ने बताया कि कार्डियक ट्रीटमेंट के क्षेत्र में तेजी से आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ा है। मिनिमली इनवेसिव और रोबोट-असिस्टेड सर्जरी जैसी तकनीकों से मरीजों को कम समय में बेहतर रिकवरी मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांस फूलना, तेज धड़कन या जल्दी थकान जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह गंभीर हृदय रोग का संकेत हो सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. जय बाबू ने कहा कि Jai Cardio Diagnostic Center में इन सेवाओं की शुरुआत से आगरा और आसपास के मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज अपने ही शहर में मिल सकेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह आउटरीच ओपीडी पहल न केवल मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श देगी, बल्कि जटिल हृदय रोगों के बेहतर प्रबंधन में भी सहायक होगी। साथ ही, बार-बार दिल्ली जाने की आवश्यकता कम होने से मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा।

Trending News