Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

IMG-20260420-WA0161
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर में फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग फाउंडेशन व आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव तथा उत्तर प्रदेश बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष महाफूज आलम ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री बीजेपी प्रणित उत्तर प्रदेश, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा एवं मिग्फ्रे ग्रुप के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, मिग्फ्रे ग्रुप के डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल तथा साईं एक्सपोर्टर के श्री नारायण बहरानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

IMG 20260420 WA0161

इस अवसर पर सर्वसम्मति से आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई टीम में संजय वर्मा को अध्यक्ष, दीपू ठाकुर को सचिव, अभिषेक को चेयरमैन और जीत शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा रफीक कुरैशी, एनके, नवीन बघेल, मनोज बघेल और आकाश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया।

सतीश कुमार और प्रमोद कुमार को संगठन सचिव, मोनू यादव को कोषाध्यक्ष, मेहराजुद्दीन को कार्यकारी सदस्य तथा शेखर दीक्षित को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि आज के समय में फिटनेस सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। उन्होंने कहा कि आगरा के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल सही दिशा और मंच देने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आगरा के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने क्रीड़ा भारती की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

वहीं मिग्फ्रे ग्रुप के डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल ने कहा कि खेल और फिटनेस युवाओं को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मिग्फ्रे ग्रुप हमेशा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नई टीम के गठन से आगरा में फिटनेस संस्कृति को नई दिशा मिलेगी।

 

बैठक के दौरान महाफूज आलम ने बताया कि नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य जिले में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष रफीक कुरैशी, दीपक पंडित, ऋषभ कुमार वर्मा, निरंकार सिंह तथा संयुक्त सचिव राहुल कुमार सहित कई सदस्य और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Trending News