Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.47.07 PM
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर/वैशाली। माली मालाकार कल्याण समिति, वैशाली जिला के बैनर तले 19वीं सदी के महान समाज सुधारक एवं शिक्षा क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती समारोह का आयोजन पहाड़पुर तोई माली टोला स्थित एक निजी सभागार में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रामबाबू भगत ने किया।

समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद नरेश कुमार भक्ता ने की, जबकि संचालन युवा समाजसेवी अजय मालाकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वैशाली जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा फुले द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। उन्होंने शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे मजबूत माध्यम बताते हुए सभी से शिक्षित बनने और दूसरों को भी शिक्षित करने का आह्वान किया।

अजय मालाकार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि समाज को संगठित और शिक्षित बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने एकता बनाए रखने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

डॉ. राजीव मालाकार ने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को राजकीय सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए, जिससे उनके योगदान को और अधिक सम्मान मिल सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार भगत (सहदेई प्रखंड अध्यक्ष), राम हरि भगत, डॉ. राजीव मालाकार, अरविंद कुमार भगत, सुनील भगत (जिला सचिव), डॉ. उमाकांत भगत, सुमित कुमार सुमन, श्यामकिशोर भगत, रामबाबू भगत, जितेंद्र मालाकार, राममिलन अंशुमाली, संजीव कुमार भगत, संजय कुमार (शिक्षक), राजू कुमार भगत, सुबोध भगत, केदार भगत, गन्नौर भगत, निक्की मालाकार, अभिनव मालाकार सहित बड़ी संख्या में माली मालाकार कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : व्यापार मंडल बैठक: संदीप बंसल का बड़ा बयान—व्यापारी उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को भेजेंगे जेल
Next: Bihar News : राजापाकर में 13 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जानें समय और कारण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.