Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

राजापाकर काली मंदिर में 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू, 551 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र | Bihar News Today 2026

राजापाकर काली मंदिर में 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ, 551 महिलाओं की कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
जनवाद टाइम्स 4 April 2026
IMG-20260404-WA0003
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली (बिहार)
04 अप्रैल 2026

राजापाकर । वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत उत्तर टोला लक्ष्मी स्थान स्थित काली मंदिर परिसर में 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ भक्ति और उल्लास के साथ शुरू हो गया। इस अवसर पर शनिवार को 551 महिलाओं द्वारा हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा की शुरुआत बेलकुंडा चौक से हुई, जहां कौनहारा घाट से गंगाजल लाया गया। आचार्य विनोद कुमार, दिनेश कुमार और नवल किशोर सिंह द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश में गंगाजल भरा गया। इसके बाद महिलाएं सिर पर कलश रखकर विभिन्न मार्गों से होते हुए काली मंदिर पहुंचीं।

मंदिर परिसर पहुंचने के बाद धार्मिक अनुष्ठान और पांच बार परिक्रमा कर कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। इस दौरान “ॐ सदाशिव जय सियाराम, काली दुर्गे राधे श्याम” जैसे भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह अष्टयाम यज्ञ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो रहा है। यज्ञ शनिवार दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रविवार को समाप्त होगा।
श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। वहीं रविवार रात्रि को महनार के प्रसिद्ध व्यास सुजीत स्नेही की मंडली द्वारा भव्य विवाह कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।

यज्ञ आयोजन में डॉ. इंद्रेश कुमार, जगन्नाथ राय, बैजू राय, पंकज कुमार, मनोज राय, अरविंद कुमार, देवेंद्र सिंह, विजय कुमार, अमोद कुमार, राजदेव ठाकुर, मुकेश ठाकुर, टीपू ठाकुर, लाल बाबू सिंह, लाल बहादुर सिंह और मिथिलेश राय सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: UP News। जहांगीरगंज CHC में अवैध वसूली का आरोप, जांच में देरी से अस्पताल संचालकों में रोष । Today News 2026
Next: मोतिहारी जहरीली शराब कांड: मृतकों की संख्या बढ़कर 6, पुलिस ने तेज की छापेमारी | Bihar News Today 2026

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_2026-05-28-20-26-16-539-edit_com.miui.mediaeditor
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार

जनवाद टाइम्स 28 May 2026
IMG-20260528-WA0081
  • Etawah

Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2026
IMG-20260528-WA0123
  • Etawah

Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2026
IMG-20260528-WA0026
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद

जनवाद टाइम्स 28 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार
  • Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं
  • Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी
  • शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद
  • वैशाली में सरकारी दवाइयां गड्ढे में मिलीं, जांच के लिए महुआ अस्पताल भेजी गई खेप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.