Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : वैशाली में NH-322 पर बिस्किट लदा ट्रक पलटा, साइकिल सवार गंभीर घायल; नशे में चालक गिरफ्तार

वैशाली के राजापाकर में NH-322 पर बिस्किट लदा ट्रक पलटने से एक व्यक्ति घायल हुआ, जबकि नशे में चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जनवाद टाइम्स 31 March 2026
IMG-20260331-WA0013
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली (बिहार)
31 मार्च 2026

राजापाकर । बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर मंझीपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 322 (NH-322) पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिस्किट से लदा एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया, जिसमें एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

वैशाली NH-322 ट्रक दुर्घटना 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक पटना से बिस्किट लोड कर रोसरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाजीपुर की तरफ से आ रही ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पीछे से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान बाकरपुर कुतुबपुर वार्ड संख्या 9 निवासी मोहन पंडित के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। चंदन कुमार ने बताया कि वह रोज़गार के लिए गाजीपुर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के बाद चालक का वाहन से नियंत्रण पूरी तरह हट गया, जिससे ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही राजापाकर थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि घायल द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News: बेतिया में भाकपा(माले) का 13वां पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन सम्पन्न, अरुण प्रसाद फिर बने जिला सचिव
Next: Bihar News: वैशाली के राजापाकर में केसीआई विद्यालय में रिपोर्ट कार्ड वितरण, 3 अप्रैल से नया सत्र शुरू

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.