Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा माले का 13वां जिला सम्मेलन 2026: अमरीका-इजरायल युद्ध के खिलाफ शांति मार्च, नेताओं का तीखा विरोध

बेतिया में भाकपा माले के सम्मेलन के दौरान शांति मार्च निकालकर अमरीका-इजरायल के युद्ध का विरोध किया गया और शांति की अपील की गई।
जनवाद टाइम्स 30 March 2026
बेतिया में भाकपा माले का शांति मार्च 2026
Share News
       

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
30 मार्च 2026

बेतिया । पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में भाकपा (माले) का 13वां जिला सम्मेलन शहीद-ए-आजम भगत सिंह और अब्दुल हमीद की शहादत को याद करते हुए युद्ध विरोधी शांति मार्च के साथ शुरू हुआ। यह मार्च नरकटियागंज के दिउलिया से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक तक निकाला गया, जहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

 

बेतिया में भाकपा माले का शांति मार्च 2026

सम्मेलन में अमरीका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया गया और शांति एवं साम्राज्यवाद विरोधी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए भाकपा माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य एवं सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह युद्ध वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने भारत सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए इसे अमरीका-इजरायल के प्रति झुकाव बताया।

बेतिया में भाकपा माले का शांति मार्च 2026

भाकपा माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य प्रकाश कुमार ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार देश की संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा बनती जा रही है। वहीं जिला कमिटी सदस्य सुनील कुमार राव ने कहा कि ईरान पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवता के खिलाफ है, और भारत को स्पष्ट रूप से शांति का पक्ष लेना चाहिए।

सम्मेलन में संजय राम, नंदकिशोर महतो सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि देश में मजदूर, किसान और युवाओं के अधिकारों पर हमला हो रहा है, जिसे एकजुट होकर जवाब देना होगा।

इससे पूर्व सम्मेलन स्थल पर झंडोत्तोलन किया गया और भाकपा (माले) के संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार सहित कई शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी उपस्थित लोगों ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर एक मिनट का मौन रखा

Post navigation

Previous: वैशाली की साबरीन परवीन बनीं बिहार मैट्रिक टॉपर 2026: 492 अंक लाकर रचा इतिहास
Next: वैशाली चकसिकंदर में एएनएम कुमारी आशा की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई 2026: 37 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.