Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक

Share News

पश्चिमी चंपारण के बेतिया में डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। प्रशासन ने शांति, सौहार्द और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
स्थान: बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)

बेतिया। रामनवमी पर्व को लेकर पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ सम्पन्न कराना है।

रामनवमी को लेकर बेतिया में जिला प्रशासन की बैठक

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि रामनवमी पर्व किसी भी स्थिति में विधि-व्यवस्था के लिए चुनौती नहीं बनना चाहिए। उन्होंने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

रामनवमी को लेकर बेतिया में जिला प्रशासन की बैठक

उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक नहीं हुई है, वहां अविलंब बैठक आयोजित की जाए। मेला एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और क्राउड मैनेजमेंट की पुख्ता व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि मेला या जुलूस के दौरान डीजे बजाने तथा भड़काऊ या अश्लील गीत-नृत्य की अनुमति नहीं होगी। बिना अनुमति कोई भी प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी तथा प्रतिमा के आकार पर भी नियंत्रण रखा जाएगा।

रामनवमी को लेकर बेतिया में जिला प्रशासन की बैठक

विसर्जन जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा और इसकी वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विसर्जन के दौरान घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने, विद्युत विभाग को वायरिंग जांचने, स्वास्थ्य विभाग को इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट रखने तथा अग्निशमन विभाग को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिला पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति कोई भी पदाधिकारी ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा।

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनाधिकृत जुलूस पर पूर्ण रोक रहेगी तथा बाइकर गैंग पर विशेष नजर रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल ने भी सभी एसडीपीओ एवं एसएचओ को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और अवैध जुलूस पर रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
समाहरणालय सभागार में आयोजित जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि रामनवमी पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी शांति एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराया जाएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार, एसडीएम बेतिया सदर विकास कुमार, एसडीपीओ विवेक दीप सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Trending News