Ambedkar Nagar: त्रिभुवन दत्त का सघन जनसंपर्क और श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Share News

अम्बेडकर नगर में विधायक त्रिभुवन दत्त ने जनसंपर्क अभियान चलाकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।

त्रिभुवन दत्त शोक संवेदना व्यक्त करते हुए
Share News

संवाददाता : मदन गोपाल
स्थान : आलापुर, अम्बेडकर नगर (उत्तर प्रदेश)
दिनांक : 25 मार्च 2026

आलापुर । अम्बेडकर नगर जिले के आलापुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व सांसद एवं विधायक त्रिभुवन दत्त ने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क करते हुए शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की।

त्रिभुवन दत्त शोक संवेदना व्यक्त करते हुए

विकास खण्ड रामनगर के ग्राम मकरही (गुलरहवां) निवासी संतोष यादव के युवा भाई संदीप यादव के असमय निधन की सूचना पर विधायक त्रिभुवन दत्त उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुखद घटना पर परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इसके पश्चात विधायक त्रिभुवन दत्त ग्राम मकरही (छिटकहवा) पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय रामआसरे यादव फौजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

आलापुर क्षेत्र में विधायक त्रिभुवन दत्त द्वारा शोक संवेदना और श्रद्धांजलि कार्यक्रम

इस अवसर पर संतोष यादव, रवींद्र यादव, घनश्याम यादव, राजबहादुर यादव, दिनेश यादव देवा, अजय गौतम एडवोकेट, कृष्ण कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश यादव, राममिलन यादव प्रभारी, मंशाराम यादव, बजरंगी यादव, रामबेनी यादव एडवोकेट, विजय यादव, संग्राम यादव, ओमप्रकाश गौतम, सुभाष यादव, डी० एस० यादव, राजकरन आजाद, पप्पू यादव, नसीब अहमद, अनिल कुमार, रामअजोर गौतम, यमुना गौतम, मोहनलाल चौरसिया, अन्नू कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News