Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Latest News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम

वैशाली में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम, प्रखंड कमेटी का गठन
जनवाद टाइम्स 24 March 2026
भगत सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम वैशाली
Share News
       

संवाददाता- राजेन्द्र कुमार 

राजापाकर (वैशाली)

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के शहादत दिवस (23 मार्च 2026) के अवसर पर भाकपा माले का 6वां प्रखंड सम्मेलन राजापाकर के कबीर मठ स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

वैशाली में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

कार्यक्रम में भाकपा माले के अनेक महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम बहादुर सिंह, डॉ. भिखारी सिंह और कामेश्वर पासवान ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन कामरेड देवेंद्र शर्मा ने किया।

वैशाली में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्घाटन पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड मीना तिवारी, पर्यवेक्षक कामरेड रामबाबू भक्त एवं कामरेड सुमन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए हंसते-हंसते फांसी को स्वीकार किया, और उनका बलिदान देशवासी कभी नहीं भूल सकते।

सम्मेलन के दौरान 15 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सुमन कुमार को सर्वसम्मति से प्रखंड सचिव चुना गया।

अन्य सदस्यों में राम बहादुर सिंह, भिखारी प्रसाद सिंह, लक्ष्मण पासवान, कामेश्वर शाह, देवेंद्र शर्मा, मालती देवी, राम एकबाल सिंह, प्रेम माझी, बहादुर माझी, महेश राय, सतनारायण सिंह, महताब राय सहित अन्य शामिल हैं।

कार्यक्रम को चंद्रशेखर सिंह, गुंजन कुमारी, रामनिवास प्रसाद यादव, मीना तिवारी एवं निशांत कुमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

Post navigation

Previous: UP News: अम्बेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में झटका मशीन लगाने की तैयारी से जान का खतरा बढ़ा
Next: Bihar News: बेतिया में छायाचित्र प्रदर्शनी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की तस्वीरें बनी आकर्षण का केन्द्र

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.