चैत्र नवरात्रि पर 51 कन्याओं का पूजन, भारत विकास परिषद तुलसी ने किया आयोजन

WhatsApp Image 2026-03-23 at 5.21.57 PM
Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, इटावा तुलसी द्वारा एक भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यंग जीनियस एकेडमी में संपन्न हुआ, जिसमें आद्यशक्ति माँ दुर्गा के स्वरूप के रूप में 51 छोटी-छोटी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 23 at 4.31.13 PM

कार्यक्रम का शुभारंभ आदिशक्ति माँ दुर्गा एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा भाव से कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि आज बेटियाँ हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं और पूरे विश्व में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें उचित वातावरण, आत्मविश्वास और बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आद्यशक्ति से प्रार्थना करते हुए कहा कि माँ हम सभी में ऊर्जा और नवचेतना का संचार करें, ताकि समाज में बेटियों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा सकें।

कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रीतम खन्ना, सुनीता पाल, संगीता सिंह, मौसमी पाल, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान के सहयोग से किया गया। वहीं प्रधानाचार्य देशकुमारी जी के संयोजन में यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

अंत में सभी तुलसी सदस्यों ने कन्याओं को फल, मिष्ठान, वस्त्र एवं दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

You may have missed