Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में लीची आधारित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, महिला किसानों व युवाओं को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

जनवाद टाइम्स 24 February 2026
कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में लीची आधारित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, महिला किसानों व युवाओं को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर । वैशाली

कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर, वैशाली में भारत सरकार के सहयोग से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर एवं राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), भारत सरकार के सहयोग से किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में लीची आधारित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, महिला किसानों व युवाओं को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों, ग्रामीण युवाओं, स्वयं सहायता समूहों तथा भावी उद्यमियों को लीची आधारित उद्यमिता, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।

कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में लीची आधारित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, महिला किसानों व युवाओं को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली की वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) डॉ. कविता वर्मा ने किया। यह आयोजन वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में लीची आधारित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, महिला किसानों व युवाओं को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

इस दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, स्वरोजगार के अवसरों, स्टार्टअप संभावनाओं तथा लीची आधारित लघु उद्योग स्थापित करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि लीची प्रसंस्करण एवं वैल्यू एडिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. इप्सिता समल, वैज्ञानिक (कृषि कीट विज्ञान) एवं इंजीनियर अंकित कुमार, वैज्ञानिक, आईसीएआर–राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर द्वारा किया गया।

प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में इशिता सिंह, ऋचा श्रीवास्तव, रवि कुमार, रमाकांत, रवि रंजन, सोनू, दीपक कुमार एवं मोहित का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Agra News :नामनेर में माँ दुर्गा विद्या मंदिर परिसर में भव्य हिंदू सम्मेलन, मातृशक्ति और संस्कृति संरक्षण पर जोर
Next: Bihar News । प्रेमी संग युवती के फरार होने का मामला, थाने में प्राथमिकी दर्ज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.