Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

पति की हत्या मामले में पत्नी को आजीवन कारावास, एक लाख का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 20 February 2026
पति की हत्या मामले में पत्नी को आजीवन कारावास, एक लाख का जुर्माना
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चंपारण

पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र में पति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने आरोपी पत्नी नेहा उर्फ नूरजहां को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

पति की हत्या मामले में पत्नी को आजीवन कारावास, एक लाख का जुर्माना

यह फैसला बगहा सिविल कोर्ट के एडीजे-4 मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने सुनाया। नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद जिले में इसे दूसरा बड़ा फैसला माना जा रहा है।

अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने बताया कि 23 जून 2025 की रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच आरोपी ने अपने पति मनोज पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में धनहा थाना कांड संख्या 204/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, मृतक ने इलाज के दौरान अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें उसने पत्नी द्वारा चाकू से वार करने की बात कही थी। अदालत ने इसे महत्वपूर्ण साक्ष्य माना। मृतक की मां ने भी न्यायालय में गवाही देते हुए बताया कि उनका बेटा खून से लथपथ हालत में दरवाजे पर खड़ा था और मदद की गुहार लगा रहा था।

सुनवाई के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू न्यायालय में प्रस्तुत किया। मृत्यु पूर्व दर्ज बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कोर्ट को सौंपी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई करते हुए करीब 30 दिनों के भीतर आठ गवाहों की गवाही दर्ज कर निर्णय सुनाया।

अपर लोक अभियोजक ने कहा कि इस फैसले से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। उल्लेखनीय है कि मृतक और आरोपी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनका भविष्य अब अनिश्चितता के दौर में है।

Post navigation

Previous: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
Next: केवीके माधोपुर में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला शुरू, उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.