Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 February 2026
braj-mohan-das-college-vaishali-annual-sports-2025-26-prize-distribution
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
ब्रज मोहन दास महाविद्यालय / वैशाली

वैशाली जिले के ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्रा रौशनी कुमारी एवं सोनी कुमारी ने मंच संचालन किया, जबकि छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

IMG 20260220 WA0056

प्रो. रवि रंजन कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए खेल प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की और छात्रों को खेल के महत्व से अवगत कराया।

braj-mohan-das-college-vaishali-annual-sports-2025-26-prize-distribution

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बी आर ए बी यू मुजफ्फरपुर के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. समीरन कुमार पॉल तथा डॉ. अनीता घोष उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. पॉल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य प्राप्ति का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल के जरिए छात्र न केवल अपने भविष्य को संवार सकते हैं बल्कि देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में खेल करियर का एक महत्वपूर्ण विकल्प बन चुका है। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी सफलता, सम्मान और आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. नवल किशोर शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में डॉ. जया चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

समारोह में शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: गलगोटिया विश्वविद्यालय का ‘ओरियन’ निकला फर्जी, इंडिया ए आई समिट में भारत की पिट गई भद्द
Next: पति की हत्या मामले में पत्नी को आजीवन कारावास, एक लाख का जुर्माना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.