Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली में पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी का प्रखंड भ्रमण, कार्यकर्ताओं संग जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवार से मिलीं

जनवाद टाइम्स 17 February 2026
वैशाली में पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी का प्रखंड भ्रमण, कार्यकर्ताओं संग जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवार से मिलीं
Share News
       

राजापाकर / वैशाली

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सहदेई प्रखंड, देसरी प्रखंड एवं राजापाकर प्रखंड का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

वैशाली में पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी का प्रखंड भ्रमण, कार्यकर्ताओं संग जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवार से मिलीं

भ्रमण के क्रम में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, जल निकासी, सामाजिक योजनाओं एवं स्थानीय प्रशासन से जुड़ी कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। पूर्व विधायक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर उठाने और समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान पूर्व विधायक जाफरपट्टी पंचायत के हरपुर हरदास गांव भी पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक स्वर्गीय शंभूनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार दास, मनीष सिंह, कांग्रेस नेता रंधीर कुमार यादव, राजा कुमार दास, छोटू सिंह, अजय कुमार, टुनटुन कुमार, आदर्श सिंह, आकाश, राजा, अजय राय, सुबोध पटेल, चंदन सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: वैशाली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 24 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
Next: बदनपुर मिलकी में एंटाइटलमेंट कैंप आयोजित, 300 लोगों ने लिया लाभ, किसान आईडी व पेंशन आवेदन ऑन-द-स्पॉट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.