Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : कोठी मीना बाजार में सजेगी 31वीं ऐतिहासिक हाईटेक भीमनगरी

जनवाद टाइम्स 15 February 2026
IMG-20260215-WA0082
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। भीमनगरी समारोह आयोजन समिति की ओर से ग्यासपुरा क्षेत्र की 31वीं ऐतिहासिक व हाईटेक भीमनगरी का आयोजन शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार में होगा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर 135वीं जयंती के तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियों को लेकर भीमनगरी के कार्यालय का उद्द्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य संरक्षक एडवोकेट करतार सिंह भारतीय, संरक्षक विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री देवेंद्र सिंह चिल्लू, केंद्रीय समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी, क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष सुभाष सागर, महामंत्री महेंद्र सिंह सहित समिति के प्रबुद्धजनो ने शाहगंज स्थित जूता प्रदर्शनी केंद्र पर फीता काट कर किया गया। सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के समक्ष कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने पुष्प अर्पित किये।

IMG 20260215 WA0082

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ये आगरा की भीमनगरी उत्तर भारत की नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ा जयंती समारोह है। बाबा साहेब की जयंती को देश के हर चौथे गांव में सीमित संसाधनों में भी अप्रैल माह के प्रारम्भ से मई के अंत तक उत्सव के रूप में मनाते है। आज देश के नेताओ की ही नहीं बल्कि विदेश के नेताओ की भी मज़बूरी बाबा साहेब का नाम लेना है। इस आयोजन के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को निमंत्रण देना चाहिए। डॉ. आंबेडकर की शिक्षा से जंग लगे ताले खुलते है। वो देश में समता मूलक संपन्न समाज चाहते थे। भीमनगरी का कार्य आयोजन की निर्धारित तिथि से से पांच दिन पूर्व प्रसाशन पूरा करे।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि भीमनगरी कार्य समिति की बैठक जल्द किर्यान्वित की जाएगी। आयोजन में आने वाली ट्रैफिक और इंफ्रास्टचर जैसी समस्याओ का निवारण किया जायेगा। प्रशासन समिति के साथ पूर्ण सहयोग के साथ मिलकर कार्य करेगा।

विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि विश्वभर में ज्ञान के प्रतीक माने जाने वाले भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का जयंती समारोह कोठी मीना बाजार में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। अलौकिक भव्यता से परिपूर्ण आयोजन में बाबा साहेब के सन्देश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य ग्यासपुरा की क्षेत्रीय आयोजन समिति करेगी।

IMG 20260215 WA0083

मुख्य संरक्षक एडवोकेट करतार सिंह भारतीय ने कहा कि इस बार शाहगंज क्षेत्र में सर्वसमाज पढ़े-लिखे लोग और व्यापारी वर्ग भी आयोजन में शामिल होंगे और बाबा साहेब के करवा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। सबसे श्रेष्ठ भीमनगरी के लिए ग्यासपुरा का चयन किया है। केंद्रीय समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि 1996 से भीमनगरी को कोने-कोने में देने का कार्य किया। इस बार भी भीमनगरी में बहुत विशाल होगी। मंच से महामंत्री श्याम जरारी ने प्रो. एसपी सिंह बघेल से ग्यासपुरा में एक लाइब्रेरी बनाने की मांग की।

क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष सुभाष सागर और महामंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि 2026 की भीमनगरी अद्वितीय और यादगार बनाने के लिए समिति दिनों-रात एक किये हुए है। एक बार की भीमनगरी से बाबा साहेब का सन्देश देश ही नहीं दुनिया में प्रसारित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। मंच संचालन संयोजक राहुल सागर ने किया। इस अवसर पर संरक्षक प्रताप सिंह, रवि शंकर, राजा बाबू बौद्ध, संजय सिंह, वीर प्रकाश बंटी, सिंधी जनवेजा, अजय राना, ऋषि कुमार, राजू वर्मा, भारतेन्दु अरुण, पार्षद गजेंद्र पिप्पल, गौरव शर्मा, गुड्डू मेनन, संजीव चौबे, नवीन गौतम, नितेश शिवहरे, विजय समा, सतेंद्र तिवारी, लता कुमारी, प्रमोद वर्मा, राजेश गोयल, राकेश भास्कर, मुन्ना लाल भारतीय, डॉ. सुधा रानी, ओपी.सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाशिवरात्रि पर दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
Next: बेतिया में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 28 ATM कार्ड और 8 मोबाइल बरामद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.