Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

लखनऊ में विधिक सेवा प्रचार वाहनों और राज्य मध्यस्थता हेल्पलाइन का शुभारंभ, 74 जिलों को मिली नई सुविधा

जनवाद टाइम्स 15 February 2026
लखनऊ में विधिक सेवा प्रचार वाहनों और राज्य मध्यस्थता हेल्पलाइन का शुभारंभ, 74 जिलों को मिली नई सुविधा
Share News
       

संवाददाता  विजय कुमार 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ परिसर में प्रदेश के 74 जनपदों के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के लिए विधिक सेवा प्रचार मल्टी-यूटिलिटी वाहनों के फ्लैग-ऑफ तथा राज्य स्तरीय मध्यस्थता हेल्पलाइन के शुभारंभ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों तक विधिक जागरूकता पहुंचाने और विवादों के त्वरित समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

लखनऊ में विधिक सेवा प्रचार वाहनों और राज्य मध्यस्थता हेल्पलाइन का शुभारंभ, 74 जिलों को मिली नई सुविधा

कार्यक्रम का शुभारंभ विक्रम नाथ, न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंकज मित्तल, अरुण भंसाली (मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय) सहित विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश एवं वरिष्ठ न्यायमूर्ति उपस्थित रहे।

लखनऊ में विधिक सेवा प्रचार वाहनों और राज्य मध्यस्थता हेल्पलाइन का शुभारंभ, 74 जिलों को मिली नई सुविधा

प्राधिकरण के अनुसार, प्रत्येक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को विशेष विधिक प्रचार वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में निःशुल्क विधिक सहायता, अधिकारों की जानकारी तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस परियोजना के लिए वित्तीय प्रबंध राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय “मध्यस्थता हेल्पलाइन” 1800-180-1212 का भी शुभारंभ किया गया। हेल्पलाइन के जरिए आम नागरिक अपने विवादों के समाधान हेतु मध्यस्थता प्रक्रिया संबंधी निःशुल्क परामर्श और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। इसे वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण डिजिटल कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनु कलिया, सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। उन्होंने योजना की रूपरेखा, उद्देश्यों और क्रियान्वयन रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिकारियों ने इसे न्याय सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Post navigation

Previous: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अंबेडकरनगर दौरा: लखपति दीदी और हर घर जल योजना पर विशेष जोर
Next: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाशिवरात्रि पर दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.