उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अंबेडकरनगर दौरा: लखपति दीदी और हर घर जल योजना पर विशेष जोर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अंबेडकरनगर दौरा: लखपति दीदी और हर घर जल योजना पर विशेष जोर
Share News

लखनऊ/अंबेडकरनगर। केशव प्रसाद मौर्य ने अंबेडकरनगर जनपद के खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण और गांवों का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लखपति दीदी लक्ष्य और हर घर जल योजना पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अंबेडकरनगर दौरा: लखपति दीदी और हर घर जल योजना पर विशेष जोर

अंबेडकरनगर के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 4 करोड़ गरीबों को पक्का घर दिया जा चुका है और 3 करोड़ नए घर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 करोड़ महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा। सरकारी आवश्यकताओं की सामग्री स्वयं सहायता समूहों से खरीदने के निर्देश भी दिए गए। वृद्धा, दिव्यांग एवं निराश्रित महिला पेंशन 1 अप्रैल से बढ़ाकर ₹1500 करने की घोषणा दोहराई।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अंबेडकरनगर दौरा: लखपति दीदी और हर घर जल योजना पर विशेष जोर

उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का आधार गांवों की समृद्धि है। युवाओं से रोजगार लेने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन, अन्नप्राशन संस्कार में सहभागिता, पोषण जागरूकता संवाद और पोषाहार वितरण भी किया गया।

बीसी सखी स्टाल का निरीक्षण कर उन्होंने ग्रामीण बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन और महिला उद्यमिता की प्रगति जानी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शुक्रवार दो ग्राम पंचायतों में प्रभावी ग्राम चौपाल आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना की 55 परियोजनाओं का पुनः सत्यापन, ग्रामीण फीडबैक और लंबित नलकूप कनेक्शन के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कुसुम योजना, राशन कार्ड सत्यापन, अतिक्रमण हटाओ अभियान, धान खरीद, खाद उपलब्धता और विद्यालयों में पीटीएम आयोजित कर ड्रेस स्वयं सहायता समूहों से क्रय कराने पर भी जोर दिया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ आवश्यकता और सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना के व्यापक प्रचार के निर्देश दिए। वेंडिंग जोन विकसित करने, स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता देने, एक जनपद एक उत्पाद के साथ एक जनपद एक व्यंजन योजना को बढ़ावा देने तथा गोवंश संरक्षण पर भी जोर दिया गया।
बैठक में जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News