Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 12 February 2026
आगरा विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित
Share News
       

आगरा उत्तर प्रदेश । डॉ.  भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के पालीवाल पार्क परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ एवं ग्राम्य विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

आगरा विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता आर.बी.एस. कॉलेज के प्रो. अरुण कुमार राघव ने अपने संबोधन में कहा कि नैतिकता के आधार पर ही समाज और राष्ट्र का समग्र उत्थान संभव है। उन्होंने एकात्म मानववाद की अवधारणा को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए बुद्धि, शरीर और आत्मा के संतुलित विकास पर जोर दिया।

आगरा विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित

संस्थान की डॉ. राधिका गोयल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राजनीतिक विचारों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र को एक जीवंत सांस्कृतिक सत्ता बताया। उन्होंने अंत्योदय, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की अवधारणाओं को भी रेखांकित किया। नम्रता तोमर ने विद्यार्थियों के लिए उनके विचारों की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. आभा सिंह ने एकात्म दर्शन को भूगोल एवं पर्यावरणीय संतुलन से जोड़ते हुए सीमित संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग पर बल दिया। अंतिम सत्र में डॉ. आयुष मंगल ने कहा कि समग्र विकास के लिए ‘जो कमाएगा वह खिलाएगा’ की भावना आवश्यक है।

कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को वर्तमान समय के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। गोष्ठी का संचालन डॉ. तपस्या चौहान ने किया। इस अवसर पर अनेक प्राध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: रिंग सेरेमनी में पहुंचे अखिलेश यादव, प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान परिवार ने जताया आभार
Next: Bihar News-आगा खान संस्थान बरुआ बहुआरा के परिसर में समुदाय आधारित ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.