Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

पश्चिमी चंपारण डीएम का बैरिया प्रखंड कार्यालय पर औचक निरीक्षण, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 12 February 2026
IMG-20260212-WA0022
Share News
       

बेतिया/पश्चिमी चंपारण। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बैरिया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसेवा से जुड़े मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पश्चिमी चंपारण डीएम का बैरिया प्रखंड कार्यालय पर औचक निरीक्षण, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

डीएम ने कहा कि जिन मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में होना है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यालय संचालन, अभिलेख प्रबंधन और कर्मचारियों के कार्य निष्पादन की प्रक्रिया की बारीकी से जांच की तथा नियमित रिपोर्टिंग और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण क्रम में जिला पदाधिकारी ने बलुआ रमपुरवा और सूर्यपुर पंचायत में चल रहे एफआर कैम्प का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एफआर कार्य को तेज गति और व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी चरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।

इसके बाद डीएम ने गंडक नदी के सिंघी घाट का भ्रमण कर स्थल की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को घाट के रख-रखाव, सुरक्षा और विकास कार्य समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में कर्मठता, पारदर्शिता और नियमित समीक्षा से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है। निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बैरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में एथलेटिक मीट 2026 आयोजित, विभिन्न स्पर्धाओं में छात्रों ने जीते पदक
Next: डीएम तरनजोत सिंह का बैरिया प्रखंड कार्यालय पर औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_2026-05-28-20-26-16-539-edit_com.miui.mediaeditor
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार

जनवाद टाइम्स 28 May 2026
IMG-20260528-WA0081
  • Etawah

Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2026
IMG-20260528-WA0123
  • Etawah

Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2026
IMG-20260528-WA0026
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद

जनवाद टाइम्स 28 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार
  • Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं
  • Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी
  • शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद
  • वैशाली में सरकारी दवाइयां गड्ढे में मिलीं, जांच के लिए महुआ अस्पताल भेजी गई खेप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.