Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : प्रतिबंधित चाइनीज मांझें को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 February 2026
WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.38.19 PM
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर : थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीस मांझा की बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान किसी भी दुकान से आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। थानाध्यक्ष कमल भाटी के निर्देशन में उप निरीक्षक शुभम वर्मा ने पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान यह अभियान संचालित किया। टीम ने क्षेत्र के सभी पतंग विक्रेताओं की दर्जन भर दुकानों की गहनता से जांच की।

WhatsApp Image 2026 02 09 at 10.38.19 PM

पुलिस टीम ने दुकानों पर रखे पतंग, मांझा और अन्य संबंधित सामग्री को बारीकी से परखा। जांच के दौरान किसी भी दुकानदार के पास से प्रतिबंधित चाइनीस मांझा का क्रय-विक्रय या भंडारण नहीं पाया गया, जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। चेकिंग के दौरान दुकानदारों से आवश्यक पूछताछ की गई और उन्हें शासन द्वारा जारी आदेशों एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित चाइनीस मांझा की बिक्री, भंडारण या उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध शासनादेश के अनुरूप कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आमजन से भी अपील की गई कि वे चाइनीस मांझा का प्रयोग न करें। पुलिस ने बताया कि इससे मानव जीवन, पशु-पक्षियों और राहगीरों को गंभीर खतरा होता है।

Post navigation

Previous: Etawah News: निचली गंगा नहर में सिल्ट सफाई के नाम पर नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर खुलेआम अवैध खुदाई जारी
Next: Agra News :आगरा में कांग्रेस का दलित संवाद सम्मेलन, राजेंद्र पाल गौतम और तनुज पुनिया होंगे शामिल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.