Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

राजापाकर प्रखंड की सभी पंचायतों में तीसरे चरण का फार्मर रजिस्ट्रेशन तेज, कैंप लगाकर हो रहा पंजीकरण

जनवाद टाइम्स 6 February 2026
farmer-registration-third-phase-rajapakar-vaishali
Share News
       

राजापाकर/वैशाली: प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में तीसरे चरण का फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रखंड प्रशासन द्वारा पंचायत भवन, पंचायत सरकार भवन और सामुदायिक भवनों में कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सके।

farmer-registration-third-phase-rajapakar-vaishali

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायत कर्मियों की देखरेख में प्रत्येक पंचायत में रजिस्ट्रेशन शिविर चलाया जा रहा है। जो किसान अब तक पंजीकरण से वंचित रह गए हैं, वे अपने पंचायत भवन परिसर में जाकर जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्रेशन करवा लें।

राजापाकर दक्षिणी पंचायत के जनता पुस्तकालय परिसर में भी रजिस्ट्रेशन कार्य जोर-शोर से चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में किसान पहुंचकर अपना पंजीकरण करा रहे हैं।

किसानों ने बताया कि 4 फरवरी को वंशावली के आधार पर किसान आईडी बनाने के लिए पोर्टल खोला गया था, जिसके तहत बाप-दादा की वंशावली के आधार पर बेटों के नाम से फार्मर आईडी बनाई जा रही थी। हालांकि अगले ही दिन पोर्टल बंद कर दिए जाने से किसानों में नाराजगी देखी गई।

किसानों — सीताराम सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, राजीव रंजन, तपसी सिंह, महेश प्रसाद सिंह सहित अन्य ने मांग की है कि राजस्व विभाग वंशावली आधारित पोर्टल को पुनः खोले, ताकि जिन किसानों के नाम पर जमीन दर्ज नहीं है, उनका भी फार्मर रजिस्ट्रेशन संभव हो सके।

मौके पर बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य, कृषि सलाहकार देवेंद्र सिंह, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, अमीन राजकुमार, विकास कुमार, ऑपरेटर मुकेश कुमार, सुनील कुमार और पर्यवेक्षक विकास कुमार सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News :आगरा में होगा प्रदेश स्तरीय द्वितीय व्यापारी महासम्मेलन, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य करेंगे उद्घाटन
Next: सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में DM ने सुनीं 93 जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.