Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में DM ने सुनीं 93 जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनवाद टाइम्स 6 February 2026
सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में DM ने सुनीं 93 जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चंपारण।

बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “सात निश्चय-3” के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान” के तहत आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।

सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में DM ने सुनीं 93 जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क और राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निष्पादन में सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है और प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जिला जनता दरबार मासूम अंसारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: राजापाकर प्रखंड की सभी पंचायतों में तीसरे चरण का फार्मर रजिस्ट्रेशन तेज, कैंप लगाकर हो रहा पंजीकरण
Next: Bihar News: पश्चिम चंपारण को हाथीपांव मुक्त बनाने का संकल्प, 10 फरवरी से शुरू होगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.