Etawah News : फांसी लगाकर महिला ने अपनी जीवन लीला की समाप्त

WhatsApp Image 2026-02-03 at 8.49.31 PM
Share News

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर : चांदनपुर में एक 30 वर्षीय विवाहित महिला अंचला उर्फ रिंकी पत्नी यतेंद्र कुमार ने सुबह अपने घर के कमरे में साड़ी के पल्लू के सहारे पंखे में फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पति यतेंद्र कुमार के अनुसार हम पत्नी और बच्चे गांव में अपने परिवार से अलग मकान में रहते हैं।बीती शाम को हंसी खुशी से हम लोगों ने खाना खाया और सो गए।सुबह करीब 4 बजे हम दोनों लोग जगे और पत्नी अंचला दैनिक घरेलू काम में लग गई। मैं और अपने दोनों बच्चे बड़ी बेटी जानवी उम्र 8 वर्ष और बेटा आरव उम्र 4 वर्ष को लेकर खेतों की तरफ टहलने चले गए। करीब 7:30 बजे घर लौटा तो देखा कमरे में मेरी पत्नी अंचला फांसी पर लटक रही थी। अचानक यह सब देख होश उड़ गए आसपास के लोगों को बुलाया और पत्नी को आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु लाया जहां पर डॉक्टर विकास अग्निहोत्री ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
पति यतेंद्र ने यह भी बताया कि मैं बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले दो-तीन महीने से तबीयत खराब रहने के कारण पत्नी अंचला की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण न्यूरोलॉजी से संबंधित इलाज चल रहा था।दो महीने पूर्व मैं नौकरी छोड़कर पत्नी और परिवार को संभाल रहा था।
अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है।

Trending News