राजापाकर/वैशाली।
राजापाकर थाना परिसर में दफादार राजेंद्र सिंह के सेवानिवृत्ति पश्चात विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में थाना क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारी, चौकीदार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर दफादार राजेंद्र सिंह को अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने कहा कि दफादार राजेंद्र सिंह का संपूर्ण कार्यकाल अत्यंत सराहनीय और बेदाग रहा। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ किया। उन्होंने कहा कि सेवा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है, लेकिन ईमानदारी से सेवा कर सम्मानपूर्वक विदा होना सौभाग्य की बात है।
वरिष्ठ चौकीदार धर्मेंद्र कुमार उर्फ मास्टर जी ने कहा कि दफादार राजेंद्र सिंह का सभी चौकीदारों के साथ अत्यंत सौहार्दपूर्ण संबंध रहा। वे अपने अधीन कार्यरत चौकीदारों को हमेशा प्रेम, सहयोग और समयबद्ध कार्य करने की प्रेरणा देते रहे।
थानाध्यक्ष द्वारा सौंपे गए प्रत्येक कार्य को वे समय पर पूरा करने का हर संभव प्रयास करते थे। उनके सेवानिवृत्त होने से उनकी कमी हमेशा खलेगी।
अन्य चौकीदारों एवं पुलिस कर्मियों ने भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, अपर थाना अध्यक्ष संदीप मंडल, रूपक कुमार, सजीवन पासवान, योगेंद्र यादव, मिथिलेश कुमार, विकास कुमार, बीपी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विवेक कुमार, पप्पू कुमार, मिलन कुमार सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार एवं थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।