Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News :आगरा में विराट हिंदू महासभा सम्मेलन का भव्य आयोजन, वीरेंद्र कुमार मित्तल ने दिया सनातन संस्कृति संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 2 February 2026
IMG-20260201-WA0742
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। कालिंदी विहार स्थित त्रिदेव फार्म हाउस में रविवार को विराट हिंदू महासभा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। सम्मेलन में हिंदू समाज की एकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा प्रणित उत्तर प्रदेश एवं क्रीड़ा भारती आगरा के जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल रहे। उनके साथ कथावाचक श्री जुगल किशोर, किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनैना नाथ तथा एवीएमडी प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

IMG 20260201 WA0742

इस अवसर पर किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार के विद्यार्थियों ने मां सरस्वती और चारों युगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे विराट सम्मेलन हिंदू समाज को संगठित करने और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर हिंदू सभ्यता के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुपरवाइजर ममता बघेल ने किया। सम्मेलन को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती, आरएसएस के पदाधिकारियों, किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों सहित समस्त हिंदूवादी संगठनों का सराहनीय सहयोग रहा।

Post navigation

Previous: राजापाकर में न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम: मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
Next: बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जला घर, पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.