Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

पश्चिमी चंपारण में डिजिटल लाइव क्लास से हजारों छात्रों को किया गया जागरूक, DLSA की पहल

जनवाद टाइम्स 23 January 2026
IMG-20260123-WA0022
Share News
       

Bihar News | Bettiah | West Champaran

बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिमी चंपारण जिले में बाल विवाह की रोकथाम एवं जन-जागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष एवं अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी चंपारण द्वारा उन्नयन बिहार के माध्यम से डिजिटल लाइव क्लास का आयोजन किया गया।

Bal Vivah Mukt Bharat Abhiyan

इस लाइव क्लास के माध्यम से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य, कानून एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी चंपारण अमरेंद्र कुमार राज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न माध्यमों से आम जनता, विशेषकर छात्रों को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइव क्लास के जरिए जिले के विभिन्न विद्यालयों से हजारों छात्र-छात्राएं जुड़कर बाल विवाह के खिलाफ जागरूक हुए, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लाइव क्लास का संचालन कर रहीं शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने बाल विवाह की परिभाषा, इसके दुष्प्रभाव, बाल विवाह एवं कानून, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, तथा बाल विवाह कराने एवं करने वालों के लिए सजा के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी बाल विवाह होता दिखे तो बिना डरे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपात नंबर 112 या महिला हेल्पलाइन 181 पर तुरंत सूचना दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है।

सुश्री आडलीन ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा— “फर्ज नहीं, पाप है बाल विवाह; यह एक गंभीर अपराध है।”

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज, गौतम कुमार, विभोर कुमार, मंजीत कुमार सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Bagaha Human Trafficking Case: बगहा में तीन नाबालिग लड़कियों की तस्करी, मां-बेटा गिरफ्तार
Next: Bagaha Rail Accident: रील बनाने की कीमत दो ज़िंदगियां, अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आए दो किशोर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.