Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

राजापाकर में किसान निबंधन (फार्मर आईडी) को लेकर विशेष शिविर, जमीन के कागजात न होने से कई किसान वंचित

जनवाद टाइम्स 9 January 2026
राजापाकर किसान निबंधन शिविर
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली

प्रखंड क्षेत्र के बखरी बड़ाई पंचायत एवं भलुई पंचायत के पंचायत सरकार भवन सहित अन्य पंचायतों के पंचायत भवन और सामुदायिक भवन परिसरों में किसान निबंधन (फार्मर आईडी) बनाने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अंचलाधिकारी गौरव कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में किसान निबंधन एवं केवाईसी का कार्य किया गया। इस दौरान अंचल व प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सभी डाटा ऑपरेटर, राजस्व कर्मचारी और कृषि सलाहकार मौजूद रहे।

राजापाकर किसान निबंधन शिविर

राजापाकर दक्षिणी पंचायत स्थित जनता पुस्तकालय परिसर में भी विशेष शिविर लगाया गया। हालांकि बड़ी संख्या में किसानों के नाम से जमीन नहीं होने के कारण उनका निबंधन नहीं हो सका। कृषि एवं राजस्व विभाग के निर्देशानुसार किसान निबंधन के लिए आवेदक किसान के नाम से जमीन की लगान रसीद होना अनिवार्य है।

वार्ड सदस्य सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत किसानों की जमीन उनके पूर्वजों के नाम पर दर्ज है, जिससे किसान निबंधन प्रक्रिया में भारी परेशानी हो रही है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शाम 5 बजे तक प्रखंड के सभी पंचायतों में कुल 810 किसानों का निबंधन किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों का पहली बार किसान निबंधन हो रहा है, उन्हें अपने नाम से जमाबंदी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जमीन की रसीद के साथ शिविर में आना होगा। पहले केवाईसी की जाएगी, उसके बाद किसान निबंधन किया जाएगा, ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
किसान निबंधन दो चरणों में किया जा रहा है।

पहला चरण 6 जनवरी से 9 जनवरी तक और दूसरा चरण 18 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस बीच पंचायत कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर भी किसान निबंधन का कार्य किया जाएगा।

शिविर में अंचल कार्यपालक सहायक नवीन कुमार, शेखर कुमार, संगम कुमार, रामदयाल राय, शिवपूजन पंडित, देवेंद्र प्रसाद सिंह, अमीन विकास कुमार, रोबिन कुमार, मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य सुनील कुमार सिंह, दीनदयाल सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: वैशाली में किसान निबंधन शिविर आयोजित, सर्वर व भूमि दस्तावेज की समस्या से किसान परेशान
Next: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत, बिना पंजीयन चल रहा चंद्रापाली क्लीनिक सील

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.