Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : राजापाकर प्रखंड कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन, कई मामलों का हुआ मौके पर निपटारा

जनवाद टाइम्स 4 January 2026
Bihar News: A land dispute resolution camp was organized at the Rajapakar block office, and several cases were settled on the spot.
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर / वैशाली

प्रखंड कार्यालय राजापाकर के सभागार में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने की। इस अवसर पर भूमि विवाद से संबंधित कई रैयत किसान शिविर में उपस्थित हुए।

Bihar News: A land dispute resolution camp was organized at the Rajapakar block office, and several cases were settled on the spot.
शिविर के दौरान अंचलाधिकारी द्वारा भूमि विवाद से जुड़े अनेक मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें सुभाषचंद्र बनाम प्रभाषचंद्र, फतु राम बनाम गोपाल राम, सुरेश शाह बनाम कपिल शाह, राकेश कुमार राय बनाम देव प्रसाद राय, देयंती देवी बनाम विनोद सिंह, रिंकू देवी बनाम अजीत कुमार, अखिलेश कुमार बनाम शिवजी शाह सहित अन्य मामले शामिल थे।
दोनों पक्षों की उपस्थिति में कई वादों का मौके पर ही निपटारा किया गया। जिन मामलों में प्रतिवादी उपस्थित नहीं थे, उन्हें अगले शिविर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
शिविर के दौरान राजस्व महाअभियान के तहत ऑफलाइन दिए गए आवेदनों को लेकर भी लोगों ने जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी ऑफलाइन आवेदनों को ऑनलाइन कर दिया गया है और वादी-प्रतिवादी राजस्व विभाग के पोर्टल से आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने खाता, खेसरा एवं रकवा में त्रुटि वाले मामलों में ऑनलाइन परिमार्जन कराने की सलाह दी, ताकि कर्मचारी स्थल पर जांच कर त्रुटियों को दूर कर सकें। साथ ही म्यूटेशन कार्य ऑनलाइन कराने एवं किसी भी प्रकार के बिचौलिया या दलाल से बचने की अपील की गई।

Bihar News: A land dispute resolution camp was organized at the Rajapakar block office, and several cases were settled on the spot.
अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भूमि विभाग से संबंधित किसी भी कार्य के लिए सीधे अंचल कार्यालय से संपर्क करें।

Post navigation

Previous: Bihar News : वैशाली में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसान गोष्ठी आयोजित, नए ग्रामीण रोजगार विधेयक की दी गई जानकारी
Next: Bihar News : बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में उन्नति फाउंडेशन की जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप, छात्रों को रोजगार से जोड़ने की पहल

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.