Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News :पिता की पुण्यतिथि पर सांसद राजकुमार चाहर का सेवा दिवस, गांव गढ़ी कालिया में लगा बहु-पद्धति स्वास्थ्य शिविर

जनवाद टाइम्स 3 January 2026
IMG-20260103-WA0538
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा  कागारौल सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने अपने पिता स्वर्गीय दीवान सिंह चाहर की 20वीं पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए अपने पैतृक गांव गढ़ी कालिया में बहु-पद्धति स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को निःशुल्क परामर्श व उपचार प्रदान किया। सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।

IMG 20260103 WA0538

स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन योजना आदि—के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इसके अलावा पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन भी लिए गए।

सांसद राजकुमार चाहर ने शिविर स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय भी दिया।

IMG 20260103 WA0537

कार्यक्रम के दौरान एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी खुशबू निषाद नंदा को ₹11,000 की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य कुमार, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक महेश गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : परिषदीय विद्यालयों में प्रमोशन व वरिष्ठता विवाद गहराया, आरटीआई पर भ्रामक जवाब देने का आरोप
Next: Bihar News: वैशाली में सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.