Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: हाजीपुर के कृषक सेवा केंद्र मनुआ में क्षेत्र दिवस सह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, किसानों को दी गई संतुलित उर्वरक की जानकारी

जनवाद टाइम्स 31 December 2025
Bihar News: A field day and blanket distribution program was organized at the Manua Farmers' Service Center in Hajipur, where farmers were given information about balanced fertilization.
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर / वैशाली

हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत कृषक सेवा केंद्र मनुआ में इफको (IFFCO) द्वारा क्षेत्र दिवस कार्यक्रम सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल के अंतर्गत 60 लाचार एवं गरीब वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विकास कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, वैशाली ने किसानों से संतुलित उर्वरक के उपयोग की अपील की। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले जल, वायु एवं मिट्टी प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इनकी मात्रा कम करने की सलाह दी।

Bihar News: A field day and blanket distribution program was organized at the Manua Farmers' Service Center in Hajipur, where farmers were given information about balanced fertilization.
सियाराम साहू, उप परियोजना निदेशक आत्मा वैशाली ने किसानों को कृषि में नई तकनीकों से होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने से कम लागत, समय की बचत तथा कीट-रोग से मुक्ति संभव है।
इफको राज्य कार्यालय से आए डॉ. रमेश कुमार, मुख्य प्रबंधक (कृषि सेवा) ने किसानों को इफको के नैनो उर्वरकों के उपयोग, फायदे एवं अन्य उर्वरकों की जानकारी दी। इस दौरान जिला कृषि विभाग से आए पदाधिकारियों एवं किसानों को नैनो उर्वरक का फील्ड ट्रायल भी दिखाया गया।
नैनो उर्वरक ट्रायल को देखकर जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने इफको की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा 60 वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर बुजुर्ग महिला एवं पुरुष काफी खुश नजर आए और इफको वैशाली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।

Bihar News: A field day and blanket distribution program was organized at the Manua Farmers' Service Center in Hajipur, where farmers were given information about balanced fertilization.
कार्यक्रम का मंच संचालन जावेद अख्तर (क्षेत्र अधिकारी, इफको हाजीपुर) ने किया। वहीं रोहित कुमार एवं अशोक कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Post navigation

Previous: Bihar News : राजापाकर के बखरी बड़ाई पंचायत में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज
Next: BiharNews बेतिया पुलिस द्वारा कुल 35 व्यक्तियों का गुम हुए मोबाईल बरामद कर उनके स्वामी को सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान दिलाई गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.