Bihar News: भीषण ठंड व शीतलहरी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राजापाकर में अलाव व कंबल वितरण से मिली राहत

Bihar News: Life disrupted by severe cold and cold wave; relief provided through bonfires and blanket distribution in Rajapakar.
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर / वैशाली

वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में भीषण ठंड और शीतलहरी के प्रकोप से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Bihar News: Life disrupted by severe cold and cold wave; relief provided through bonfires and blanket distribution in Rajapakar.
ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से अंचल कार्यालय द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रतिदिन अलाव की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। इससे राहगीरों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है।
प्रखंड क्षेत्र के कुशवाहा चौक, हाई स्कूल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, शनिचर हाट चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यापक व्यवस्था की गई है। वहीं आज दिन में कुछ समय के लिए धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत भी मिली।
इसी क्रम में अंचलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हल्कों में गरीबों, दलितों, महादलितों एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
राजापाकर उत्तरी पंचायत के चित्रगुप्त नगर स्थित महादलित टोला में उर्मिला देवी, रामजनीया देवी, राम परी देवी, इनरिया देवी सहित कई जरूरतमंद महिलाओं को कंबल प्रदान किया गया। कंबल मिलने से लाभुकों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलकता दिखा।

Bihar News: Life disrupted by severe cold and cold wave; relief provided through bonfires and blanket distribution in Rajapakar.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के इस कठिन समय में अलाव और कंबल वितरण गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

Trending News