Agra news : प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस उत्सव: संगीत, संस्कार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा भव्य आयोजन

IMG-20251224-WA0522
Share News

प्रेम, शांति और उल्लास का प्रतीक क्रिसमस पर्व 24 दिसंबर को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के एस्ट्रोडोम में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सवमय वातावरण से भर दिया।

IMG 20251224 WA0519 1

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अदिता अग्रवाल द्वारा दिए गए जागरूकता भाषण से हुई। इसके पश्चात क्रिसमस पर्व को मुख्य विषय बनाते हुए विद्यार्थियों द्वारा नेटीविटी प्ले का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसमें प्रभु यीशु के जन्म का संदेश भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कक्षा एक के नन्हे विद्यार्थियों ने “Joy to the World” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। विद्यालय के कॉयर ग्रुप द्वारा मधुर क्रिसमस कैरोल के साथ सांता क्लॉज के आगमन ने बच्चों में विशेष उत्साह भर दिया। ‘जिंगल बेल्स’ और ‘मेरी क्रिसमस’ गीतों पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

IMG 20251224 WA0521

कार्यक्रम के दूसरे चरण में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे विद्यार्थियों द्वारा एकल नृत्य, समूह गायन, स्कूल बैंड प्रस्तुति, जूनियर व सीनियर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके अतिरिक्त जिला योगासन प्रतियोगिता एवं उद्भव इंटरनेशनल ग्रुप डांस प्रतियोगिता में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन को विशेष सराहना मिली।

तीन चरणों में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रथम चरण में 48, द्वितीय चरण में 42 तथा तृतीय चरण में 40 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। अंत में डिप्टी हेड गर्ल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Trending News