Agra news :धनौली प्राथमिक विद्यालय में भव्य अभिभावक-शिक्षक बैठक, 100% उपस्थिति वाले 200 छात्र सम्मानित

IMG_20251127_184822
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

प्राथमिक विद्यालय धनौली में ग्राम प्रधान महोदया श्रीमती उमा कुमारीजी एवं विद्यालय प्रबंध समिति की उपस्थिति में अभिभावक शिक्षक बैठक का वृहद आयोजन किया गया।

अभिभावकों को बच्चों द्वारा बनाए गए आमंत्रण पत्र से बैठक में आने के लिए आमंत्रित किया गया एवं उनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई

IMG 20251127 184822

बैठक में अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने हेतु एवं घर में बच्चों के पढ़ने हेतु रीडिंग कॉर्नर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। अभिभावकों को दीक्षा एप रीड एलोंग एप की जानकारी दी गई।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता शर्मा द्वारा एक नई पहल करते हुए प्रत्येक माह 100%उपस्थित होने वालेलगभग 200 छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया ,जिससे अन्य छात्र एवं अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित हों बैठक में लगभग 400 से 500 अभिभावक उपस्थित रहे

Trending News