Bihar News- बिहार अनुसूचित जाति जनजाति लोहार युवा मोर्चा वैशाली का जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ 

Bihar News- District office of Bihar Scheduled Caste Tribe Lohar Yuva Morcha Vaishali was inaugurated.
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर /वैशाली

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के मीरपुर पतार ग्राम स्थित सुंदर नगर चौक परिसर में उद्घाटन को ले समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के संयोजक डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ,प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा एवं मोर्चा के बरिय पदाधिकारी के द्वारा कार्यालय का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया. सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ अशोक शर्मा ने किया एवं संचालक महिला जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा ने किया।

IMG 20251126 WA0015 समारोह में सर्व समिति से वैशाली जिला अध्यक्ष पद पर चंद्रभूषण शर्मा को मनोनीत किया गया. बिहार प्रदेश कमेटी में ओम प्रकाश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया. बिहार प्रदेश महासचिव के पद पर डॉ अरुण कुमार शर्मा को मनोनीत किया गया. सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. जिसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व के साथ बिहार के लोहार समाज का अहम भूमिका है. लोहार समाज के लोगों ने एनडीए को वोट कर बिहार में मिशाल पैदा करने का काम किया है . माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति लोहार समाज आभार प्रकट करता है. क्योंकि नीतीश कुमार जी एक ऐसे मुख्यमंत्री है जो सभी दबे कुचले समाज को लेकर चलते हैं. लोहार जाति को आजादी के बाद किसी पार्टी ने अगर आरक्षण का लाभ दिया है तो वह नीतीश कुमार है. पहले नीतीश कुमार ने लोहार जाति को अति पिछड़ा में रखने  का काम किया. फिर उन्होंने अनुसूचित जनजाति का लाभ दिया. इसलिए लोहार समाज उनके साथ था है और रहेगा. नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा हैं।

Bihar News- District office of Bihar Scheduled Caste Tribe Lohar Yuva Morcha Vaishali was inaugurated.

सभा को अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, पप्पू शर्मा, उमेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुजीत शर्मा, राजू शर्मा, उपेंद्र शर्मा, अमरनाथ शर्मा, डॉक्टर केदार कुमार शर्मा, डॉक्टर राजेश शर्मा, रानी देवी, सुनीता देवी ,मंजू देवी, आशा देवी, पुष्पा रानी, मधु देवी आदि ने भी संबोधित किया।

Trending News