Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news : सेंट एंड्रूज़ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स की पाँचों शाखाओं में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

जनवाद टाइम्स 14 November 2025
IMG-20251114-WA0823
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

14 नवम्बर 2025, आगरा।
सेंट एंड्रूज़ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स की सभी पाँच शाखाओं में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत मां सरस्वती और चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

IMG 20251114 WA0819

समारोह में विख्यात स्वतंत्रता सेनानी श्री रोशन लाल गुप्त ‘करूणेश’ के तीनों पुत्र—प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेवी श्री संजय गुप्त, श्री आदर्शनंदन गुप्त और श्री शरद गुप्त—विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री शरद गुप्त द्वारा रचित नवीनतम बाल कविता संग्रह ‘नन्ही नन्नू की दुनिया’ पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें बच्चों के लिए चुलबुली और रोचक कविताओं का संकलन है।

IMG 20251114 WA0820

समारोह में सेंट एंड्रूज़ ग्रुप के एम.डी. प्रांजल शर्मा, शिवांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा और ओशिन शर्मा ने विभिन्न शाखाओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।

शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य और समूह गान ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रुचि तनवर, मुनेश अग्रवाल, अंशु सिंह, डॉ. सुनील उपाध्याय, साहिबा खान, इन्दु बाला, बी.डी. दुवे, रेनू त्रिवेदी, रीटा रॉय, अभिषेक क्रिस्ट्री, अमृत गिल, आलोक वैष्णव और मनोज शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Agra news :जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई — 260 वाहनों की जांच, 15 जब्त
Next: Agra news : डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल दिवस उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने आकर्षक थीम्स में किया प्रतिभा प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.