Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Health
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra news : सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर में 20वां वार्षिक उत्सव भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न
  • Breaking News

Agra news : सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर में 20वां वार्षिक उत्सव भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 9 November 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20251109-WA0780

आगरा, 9 नवंबर 2025।
सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर, आगरा में रविवार को विद्यालय का 20वां वार्षिक उत्सव भव्यता, उल्लास और सांस्कृतिक विविधता के साथ मनाया गया। वातानुकूलित प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), कार्यक्रम अध्यक्ष कर्नल संजय गोस्वामी और विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्रुति सिन्हा (शिक्षाविद) द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रांजल शर्मा, सी.ए. अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, प्राचार्या साहिबा खान और उप-प्राचार्या रीता राय ने अतिथियों का स्वागत तिलक, बैज और पौधों के माध्यम से किया।

IMG 20251109 WA0780

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल बैंड के मधुर प्रदर्शन और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों परी, सिमरन, साक्षी और श्ररन्या ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से “रावण — अहंकार का अंत” नृत्य नाटिका और “नारी शक्ति एवं एकता में विविधता” पर आधारित नाट्य मंचन को खूब सराहा गया। विद्यार्थियों ने समूहगान के माध्यम से भारतीय संस्कृति संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में 7 मेधावी छात्रों को शैक्षणिक और पाठ्येतर उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की निदेशिका सी.ए. अपूर्वा शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में संस्कार, संवेदनशीलता और कृतज्ञता की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा, “कार्यक्रम को देखकर मुझे अपना बचपन याद आ गया। नई शिक्षा नीति ने बच्चों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। सपने बड़े देखें और उन्हें पूरा करने का संकल्प लें।”

IMG 20251109 WA0777

विशिष्ट अतिथि श्रुति सिन्हा ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि यह हमें समर्पण और नेतृत्व की भावना सिखाती है।
कार्यक्रम अध्यक्ष कर्नल संजय गोस्वामी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और अभिभावकों को बधाई दी कि उन्होंने अपने बच्चों को एक संस्कारित संस्था में दाखिला दिलाया है।

कार्यक्रम का संचालन रुथ रॉड्रिक्स, अशफिया नदीम और रिदा खान के निर्देशन में अंशिका, पायल, सृष्टि, कबीर, ओमिका, पलक, विधि, शानवी, शौर्य, श्रेयांश, कार्तिक, क्यारा, याशिका आदि विद्यार्थियों ने किया।

व्यवस्थाओं की देखरेख अमित कुमार, शैलेश शर्मा और सीमा जैन ने की। कोरियोग्राफी हर्षित सिन्हा, सुमित और अंजलि ने की। लाइट एंड साउंड का संचालन विशाल पालीवाल, संजय शर्मा और धीरेश राजपूत ने संभाला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विजय, अमन, शिवांगी, मोनिका, साक्षी, त्रिपती, हुमा, पारूल, उन्नती, रिहाना परवीन, नितू माहौर, अनीता मुदगल, मधु राठौर, सुनीता बत्रा आदि शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में उप-प्राचार्या रीता राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह की व्यवस्थाएँ एएनओ आलोक वैष्णव व वाईपी सिंह के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा संभाली गईं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra news : शंख ध्वनि के साथ शुरू हुआ ‘मीट एट आगरा 2025’ — नन्द गोपाल गुप्ता नंदी बोले, “यह उद्योगों के लिए पावर बूस्टर साबित होगा”
Next: Agra news : आगरा में National SC-ST Hub एवं DICCI द्वारा Vendor Development Program का सफल आयोजन

 

राशिफल

You may have missed

Rajapakar Anchal Office Strike News
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
राजापाकर वैशाली में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोग
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d