Prayagraj News:07 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

Prayagraj News: Illegal encroachment removed from 07 places
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 31.10.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 07 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

Prayagraj News: Illegal encroachment removed from 07 placesतहसील मेजा के ग्राम पिपरांव में पहाड खाते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील फूलपुर के ग्राम चमरूपुर उर्फ नन्दौर में श्मशान, ग्राम पदुमपुर में खलिहान खाते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील बारा के ग्राम सेमरा कल्बना में रास्ते की भूमि, ग्राम चामू में खलिहान की भूमि, ग्राम हर्रो में बंजर की भूमि व ग्राम शंकरगढ में रास्तेे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।

Prayagraj News: Illegal encroachment removed from 07 places

जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा सभी तहसील के उपजिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अतिक्रमण सम्बन्धित शिकायतों पर अविलम्ब कार्यवाही किया जाय, दूसरी ओर जिलाधिकारी प्रयागराज ने सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि तहसील स्थित सरकारी भूमि/ग्राम सभा की भूमि का नवीन सर्वे करवायें तथा इसके आधार पर अतिक्रमण की श्रेणियों का निर्धारण करें तथा अतिक्रमण के विरूद्ध तद्नुसार कार्यवाही करें। अब तक इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आये तथा आने वाले दिनों में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

Trending News