Prayagraj News : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा आज रोजगार मेले का आयोजन

Prayagraj News : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा आज रोजगार मेले का आयोजन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 29.10.2025 को मेलालाल अयोध्या प्रसाद स्मारक इण्टर कालेज, सोरांव, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है ।

Prayagraj News : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा आज रोजगार मेले का आयोजन

उक्त मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 10 कम्पनियों द्धारा 1200 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेले में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा/बी0टेक उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।

Prayagraj News : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा आज रोजगार मेले का आयोजन
अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा।

Trending News