Bihar News प्रत्याशियों को मिला चुनाव खर्च लेखा का प्रशिक्षण

Bihar News: Candidates receive training on election expenditure accounting.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

जिला सभागार में व्यय प्रेक्षकों अनिल कुमार (विधान सभा क्षेत्र-01 से 05), विनय कुमार कंथेटी (विधान सभा क्षेत्र-06 से 09) द्वारा चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को चुनाव में हुए खर्चों को व्यय लेखा रजिस्टर में संधारित करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।Bihar News: Candidates receive training on election expenditure accounting.

प्रशिक्षण में व्यय प्रेक्षकों द्वारा विस्तृत रूप से रजिस्टर के भाग ए, भाग बी एवं भाग सी को भरने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में चुनाव हेतु खोले गए बैंक खाते से खर्चों को बताया गया।

इसके साथ ही किसी एक पार्टी से नगद खर्च दस हजार की सीमा के बारे में बताया गया। रजिस्टर के भाग ए में रेट चार्ट के अनुसार हुए खर्चों को अंकित करने हेतु बताया गया। भाग बी एवं भाग सी में प्रविष्टि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।Bihar News: Candidates receive training on election expenditure accounting.

रजिस्टर में प्रतिदिन हुए खर्चों को भरकर निर्धारित लेखा जाँच तिथि पर उपस्थित होने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में व्यय प्रेक्षकों के साथ नोडल पदाधिकारी व्यय लेखा कोषांग, सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा दल के सदस्य उपस्थित थे।

Trending News