Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-विधानसभा चुनाव 2025: सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक हाजीपुर पहुंचे, कोषांग द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा किया

जनवाद टाइम्स 20 October 2025
Bihar News-Assembly Elections 2025: General Observer, Police Observer reached Hajipur, reviewed the work done by the cell
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर /वैशाली

विधानसभा आम चुनाव 2025 के अवसर पर वैशाली जिला के सभी आठ विधानसभा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए। चुनावी कार्य पर नजर रखने के लिए सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक का आगमन जिले में हो चुका है। जिला अतिथि गृह कक्ष में विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमति वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा द्वारा सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई।

Bihar News-Assembly Elections 2025: General Observer, Police Observer reached Hajipur, reviewed the work done by the cell
बैठक में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने हेतु कोषांगों द्वारा समग्र तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील बूथों की पहचान, फ्लैग मार्च, लाइसेंसधारियों से हथियार जमा कराने, एवं आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सामान्य प्रेक्षक महोदय द्वारा वाहन कोषांग, कार्मिक कोषांग, समाग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग, मीडिया कोषांग, विधि व्यवस्था, आदर्श आचार सहिंता, व्यय अनुश्रवण, शिकायत निवारण आदि कोषांगों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कोषांग के नोडल पदाधिकारियों ने अबतक किए गए कार्य व तैयारी को लेकर बारी-बारी से प्रेक्षक महोदय को अवगत कराया गया। वहीं सामान्य प्रेक्षक व पुलिस प्रेक्षक महोदय द्वारा मतदाताओं में विश्वास कायम रखने हेतु सतत गश्ती, विशेष जांच अभियान एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

Bihar News-Assembly Elections 2025: General Observer, Police Observer reached Hajipur, reviewed the work done by the cell
भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 123-हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री अभिनव चन्द्रा, 124-लालगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री विकास कुन्दल, 125-वैशाली विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री बल्लवंत सिंह, 126-महुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक श्रीमति जे. कृति, 127-राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री जीवन बाबू के. 128-राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री अजय गुप्ता, 129-महनार विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री आकाश दीप एवं 130-पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री आशीष कुमार चौहान को प्रति नियुक्त किया गया है । वही पुलिस प्रेक्षक वैशाली के रूप में श्रीमति चैत्रा एन. की प्रतिनियुक्ति हुई है । सभी सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक का कार्यालय जिला अतिथि गृह में है।आम जन का उनके साथ मिलने का समय भी निर्धारित किया गया है जहां वे उनसे मिलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News-विधानसभा चुनाव 2025: सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक हाजीपुर पहुंचे, कोषांग द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा किया
Next: BiharNews चुनाव पूर्व निगरानी अभियान में पकड़ी गई बड़ी नकदी, जांच जारी 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.