Bihar News-मतदाता जागरूकता के लिए शिक्षकों एवं स्काउट-गाइड शिक्षकों ने निकाली मोटर बाइक रैली

Bihar News-Teachers and Scout-Guide teachers organised a motor bike rally for voter awareness.
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर /वैशाली

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशन में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शिक्षकों एवं भारत स्काउट एवं गाइड से जुड़े शिक्षकों द्वारा एक भव्य मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

Bihar News-Teachers and Scout-Guide teachers organised a motor bike rally for voter awareness.
कार्यक्रम का शुभारंभ हाजीपुर के गंडक पुल से हुआ, जहाँ से रैली को अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शैल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग) संतोष कुमार, तथा भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल शिक्षकों और स्काउट-गाइड सदस्यों ने अपने वाहनों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन और बैनर लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली गंडक पुल से प्रारंभ होकर जौहरी बाजार, गांधी चौक, डाक बंगला रोड, स्टेशन रोड, रामाशीष चौक, बीएसएनएल गोलंबर होते हुए कचहरी मैदान तक पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “लोकतंत्र का उत्सव, मतदान में हिस्सा अवश्य लें”, “पहले मतदान, फिर जलपान”, और “हर वोट जरूरी है” जैसे नारों के माध्यम से राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया। रैली के दौरान शिक्षकों में उत्साह और ऊर्जा देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया शिक्षा प्रभारी जियाउल हक ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, स्काउट-गाइड प्रशिक्षक, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Bihar News-Teachers and Scout-Guide teachers organised a motor bike rally for voter awareness.
इस जागरूकता रैली को शिक्षा विभाग वैशाली द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था।
रैली के सफल संचालन में स्काउट मास्टर जितेश कुमार ,अरविंद कुमार, सुकेश कुमार, सौरभ कुमार, रोशन कुमार, बिंदा कुमार, विजय कुमार सहित दर्जनों शिक्षकों की अहम भूमिका रही।

Trending News