BiharNews शराब के नशे में रंगदारी वसूलने के मामले में तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Bihar News: Three policemen arrested for extorting money while drunk
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
बेतिया पुलिस ने तीन पुलिस कर्मियों को शराब के नशे में धमका कर रंगदारी वसूल किए जाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Bihar News: Three policemen arrested for extorting money while drunk

उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि 18 अक्टूबर 25 को समय मध्य रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्तियों के द्वारा शराब के नशे में घुम-घुम कर धमकी दी रही हैं।

Bihar News: Three policemen arrested for extorting money while drunk

प्राप्त सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन कर घटना के सत्यापन के क्रम में सागर पोखरा पहुँचकर तीनों व्यक्तियों को नशे की अवस्था में पकड़ा गया, जिसकी पहचान नगर थाना में प्रतिनियुक्त पैंथर सिपाहीं के रूप में किया गया। तत्पश्चात नगर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तारी :-

01. सि0-541/बब्लू कुमार, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता रामाशीष यादव सा०-मसुंदा थाना-वारसलीगंज जिला नवादा ।

02. सि० 986/सिपिन कुमार यादव उम्र करीब 31 वर्ष पिता स्व० गोपाल यादव सा०-डौडा थाना+जिला बांका ।

03. सि0 1013/सुर्यकांत निराला उम्र करीब 27 वर्ष पिता अनिल शर्मा सा०-विशुनपुर थाना वजीरगंज जिला गया।

Trending News